Saturday, July 11, 2015

कैसे करें घर बैठे आधार से लिंक

यदि किसी मतदाता के पास इंटरनेट की सुविधा है, तो भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल www.eci.nic.in/www.nsvp.in पर जाकर अपने आधार कार्ड नंबर को मतदाता सूची के साथ जोड़ सकते हैं।

- मतदाता इंटरनेट सुविधा के अभाव में अपने मोबाइल फोन से टेलीफोन नंबर 51969 या 166 या 199 पर ECILINK spacespaceअंकित कर एसएमएस कर सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. गोविंद शर्मा ने बताया कि पंजीकृत मतदाता, जिनके पास आधार नंबर उपलब्ध है, वे अपने आधार नंबर को मतदाता सूची के डेटाबेस से लिंक करवाएं।

1.50 करोड़ का डेटाबेस आयोग के पास
करीब डेढ़ करोड़ मतदाताओं के आधार नंबर, ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नंबर की सूचना का संकलन निर्वाचन आयोग ने कर लिया है। इनमें से करीब 98 लाख मतदाताओं के आधार कार्ड नंबर की एंट्री आयोग के NVSP पोर्टल पर भी कर दी गई है।

Saturday, July 4, 2015

सोलर पेनल केसे लगवाए ओर केसे

नई दिल्ली. हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली के बिल से आप तंग आ चुके हैं, तो सरकार ने आपकी समस्या को दूर करने के लिए कदम उठाया है। सरकार सोलर पैनल लगाने वालों को केंद्र सरकार का न्‍यू एंड रिन्युएबल एनर्जी मंत्रालय रूफ टॉप सोलर प्‍लांट पर 30 फीसदी सब्सिडी मुहैया करा रहा है। इसमें आपको एक बार सोलर पैनल में इनवेस्ट करना होगा। जिसका खर्च तकरीबन 70 हजार रुपए होगा। इसके बाद आप 25 साल तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं।
आईये समझते हैं कैसे...
एक सोलर पैनल की कीमत तकरीबन एक लाख रुपए है। राज्यों के हिसाब से ये खर्च अलग होगा। सब्सिडी के बाद एक किलोवॉट का सोलर प्लांट मात्र 60 से 70 हजार रुपए में कहीं भी इंस्टॉल करा सकते हैं। वहीं, कुछ राज्य इसके लिए अलग से अतिरिक्त सब्सिडी भी देते हैं।
कहां से खरीदें सोलर पैनल
सोलर पैनल खरीदने के लिए आप राज्य सरकार की रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी से संपर्क कर सकते हैं।
> राज्यों के मेन शहरों में कार्यालय बनाए गए हैं।
हर शहर में प्राइवेट डीलर्स के पास भी सोलर पैनल उपलब्ध हैं। 
अथॉरिटी से पहले ही अपने लोन राशि के लिए संपर्क करना होगा।
सब्सिडी के लिए भी अथॉरिटी कार्यालय से मिलेगा फॉर्म।
25 साल होती है सोलर पैनलों की उम्र
सोलर पैनलों की उम्र 25 साल की होती है। यह बिजली आपको सौर ऊर्जा से मिलेगी। इसका पैनल भी आपकी छत पर लगेगा। यह प्लांट एक किलोवाट से पांच सौ किलोवाट क्षमता तक होंगे। यह बिजली न केवल निशुल्क होगी, बल्कि प्रदूषण मुक्त भी होगी।
पांच सौ वाट तक के सोलर पैनल मिलेंगे
पर्यावरण बचाने के लिए यह पहल शुरु की गई है। जरूरत के मुताबिक, पांच सौ वाट तक की क्षमता के सोलर पावर पैनल उपलब्ध लगा सकते हैं। इसके तहत पांच सौ वाट के ऐसे प्रत्येक पैनल पर 50 हजार रुपए तक खर्च आएगा।

Thursday, June 18, 2015

बिना एड्रेस या आइडेंटिटी प्रूफ के बनेगा आधार कार्ड

चंडीगढ़। अगर आप आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपके पास कोई एड्रेस या आइडेंटिटी प्रूफ नहीं है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। अब आपका आधार कार्ड बिना पहचान पत्र व पते के भी बन जाएगा।

इसके लिए आपका कोई भी परिचित जिम्मेदारी लेकर फिंगर प्रिंट से वेरीफिकेशन कर सकता है।
 जिसके बाद आप आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वेरीफिकेशन करने वाले के पास उसका अपना आधार कार्ड होना आवश्यक है।
कैसे बने इंट्रोड्यूसर
वेरीफिकेशन कराने की जिम्मेदारी लेने के लिए आपको पहले खुद को बतौर इंट्रोड्यूसर आधार कार्ड बनाने वाली यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इसके बाद आप जितने चाहे लोगों के आधार कार्ड बनाने में वेरीफिकेशन करा सकते हैं। गौर करने की बात यह है कि अगर किसी गलत व्यक्ति का आधार कार्ड बनवाया गया तो फिर वेरीफिकेशन करने वाले का आधार कार्ड कैंसिल करने के साथ क्रिमिनल एक्शन भी लिया जाएगा।
ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
किसी भी लोकल आधार कार्ड सेंटर से फॉर्म लेने के बाद उसमें अपनी डिटेल्स और आधार नंबर के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगाकर रजिस्ट्रार ऑफिस में सबमिट करना होगा। 
इसके बाद वेरीफिकेशन के लिए यूआईडी के ऑफिस भेजा जाएगा। वहां आधार कार्ड के साथ लगाए गए प्रूफ चेक किए जाएंगे

उसके बाद जिसका आप आधार कार्ड बनाना चाहते हैं, उसके फिंगर प्रिंट व आई रेटीना के साथ आधार बनाते वक्त इंट्रोड्यूसर की भी फिंगर स्कैन की जाएगी उसके बाद आधार कार्ड बनाने की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Friday, April 3, 2015

बैंक के खिलाफ ऐसे कराएं शिकायत दर्ज

शिकायत दर्ज कराने के पास आपको कम से कम 30 दिनों तक बैंक की ओर से जवाब मिलने का इंतजार करना चाहिए क्योंकि बैंक को आंतरिक जांच करने में कुछ समय लग जाता है। यदि इस अवधि में आपको बैंक की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त होता है या बैंक के कदम से आप संतुष्ट नहीं हैं तो आगे का कदम उठाएं। अगर आपका बैंक एक महीने के अंदर आपकी शिकायत का निपटारा नहीं करता है तो आप बैंकिंग अम्बुड्समैन के पास जा सकते हैं। बैंकिंग सर्विसेज में किसी तरह की शिकायत की जांच के लिए आरबीआई द्वारा वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया जाता है। गलत बैंकिंग प्रैक्टिस, पूर्व सूचना के बगैर सर्विस चार्ज लगाना, इंटरनेट बैंकिंग प्लैटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन आदि पर चार्ज लगाने की आप शिकायत कर सकते हैं। लोन की मंजूरी या लोन की राशि मिलने में देरी या बगैर उचित कारण के लोन आवेदन को रद्द करने के खिलाफ भी आप शिकायत कर सकते हैं। किस तरह की शिकायतें आप कर सकते हैं इसकी पूरी लिस्ट आपको वेबसाइट  24 पर मिल जाएगी।आपको उस अम्बुड्समैन के कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ेगी जिसके अधिकारक्षेत्र में आपका बैंक है। क्रेडिट कार्ड्स एवं अन्य टाइप की सेंट्रलाइज्ड सेवाओं के लिए शिकायत उस अम्बुड्समैन के कार्यालय में दर्ज करानी है जिसके अधिकार क्षेत्र में आपका बिलिंग अड्रेस आता है।आप बैंक की शिकायत कई तरह से कर सकते हैं। सादे कागज पर भी लिखकर शिकायत दे सकते हैं। इसके अलावा ईमेल भेज सकते हैं या आरबीआई की वेबसाइट पर कंप्लेंट फॉर्म भर सकते हैं। इस तरह की शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है।अम्बुड्समैन किसी कस्टमर की शिकायत को उस स्थिति में रद्द कर सकता है यदि कस्टमर शिकायत निपटारा के लिए अपने बैंक नहीं गया हो या मामला निपटारे के लिए लंबित हो या किसी अन्य मंच जैसे कोर्ट या कन्जयूमर कोर्ट में हल हो चुका हो। इसके अलावा यदि बैंक के पास शिकायत गए हुए एक साल से अधिक समय हो गया हो या बैंक के समक्ष शिकायत किए हुए 13 महीने से अधिक समय हो गया हो तो आपकी शिकायत पर गौर नहीं किया जाएगा।शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपये तक या वास्तव में उसका जितना नुकसान हुआ है, दोनों में जो कम हो, मुआवजे के रूप में मिल सकता है। मानसिक पीड़ा और प्रताड़ना के लिए अम्बुड्समैन 1 लाख रुपये से अधिक मुआवजे के रूप में देने का फैसला दे सकते हैं। लेकिन यह मामला क्रेडिट कार्ड ऑपरेशन से संबंधित शिकायतों तक ही सीमित रही है।अगर आप अम्बड्समैन के सेटलमेंट से खुश नहीं हैं तो आप 30 दिनों के अंदर किसी अपीलेट अथॉरिटी के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस मामले में अपीलेट अथॉरिटी आरबीआई के डेप्युटी गवर्नर हैं। आप कन्जयूमर रिड्रेसल फोरम के पास भी जा सकते हैं।
यहा पर क्लिक करे 

Thursday, April 2, 2015

केसे करे घर बैठे वोटर आईडी से लिंक करें आधार कार्ड

फर्जी वोटरों की पहचान के लिए पूरे देश में वोटर कार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा है। इसके तहत शहर में 12 अप्रैल को मेगा कैंप लगाया जाएगा। एडीएम प्रशासन राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी इलाकों में लगने वाले कैंप में बीएलओ मौजूद रहेंगे, जिनके पास फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। एडीएम प्रशासन ने दावा किया कि 12 अप्रैल तक जिले के 12 प्रतिशत लोगों का वोटर आईडी आधार से लिंक हो जाएगा और 31 अप्रैल तक इसे 100 प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।
केसे करें एसएमएस
जो लोग एसएमएस के जरिए वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराना चाहते हैं, वे कहीं से भी मैसेज कर सकते हैं। इसके लिए ECILINK टाइप कर स्पेस दें। फिर वोटर आईडी का नम्बर लिखकर फिर स्पे के बाद आधार नम्बर लिखें और 51969 पर भेज दें। इसके बाद उनका आधार और वोटर आईडी लिंक कर दिए जाएंगे।
ऑनलाइन  करें लिंक
ऑनलाइन वोटर-आधार लिंक करने के लिए nvsp.in वेबसाइट पर जाकर Feed your Aadhaar Number पर क्लिक करें। इससे नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी भरने के बाद रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें मेल आईडी भरना होगा ताकि आधार लिंक होने के बाद कन्फर्मेशन भेजी जा सके।

Wednesday, February 25, 2015

Monday, February 2, 2015

अब बिना आधार कार्ड के भी मिलेगा सस्ता सिलेंडर नया नियम सरकार का

                 अब बिना आधार कार्ड के भी मिलेगा सस्ता सिलेंडर नया नियम सरकार का



अब गैस सिलेंडर की सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्र सरकार की ओर से ये राहत 1 फरवरी से लागू हो जाएगी। दिलचस्प है कि सभी गैस उपभोक्ताओं को 31 जनवरी तक पहल योजना से जोड़ने का लक्ष्य था, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।वर्तमान में 52 प्रतिशत ही उपभोक्ताओं ही योजना से जुड़ पाए हैं। इसे देखते हुए अब उपभोक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पेट्रोलियम मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए आधार कार्ड जमा कराने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है। साथ ही अभी तक जो उपभोक्ता योजना से जुड़े हैं, उनके दिए गए पते का भी कंपनियां एक फरवरी से सत्यापन शुरू कर देगा, अगर किसी का पता बोगस पाया तो उसका कनेक्शन बंद किया जाएगा।
सप्लाई भी सीमित कर दी कंपनी ने 

गैस कंपनियों ने योजना में उपभोक्ता की भागीदारी बढ़ाने के लिए गैस सप्लाई को सीमित कर दिया है। इसके चलते ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को 11-15 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक भी दबी जुबां में मान रहे हैं कि अभी उन्हीं उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग का सिलेंडर दिया जा रहा है जो कि योजना से जुड़ चुके हैं।पेट्रोलियम कंपनियों एक फरवरी से हर घरेलू गैस उपभोक्ता का उसके घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगी। यदि उपभोक्ता का पता पहल योजना में दिए गए पते से अलग मिला तो उसका गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो उपभोक्ता अभी पहल योजना से नहीं जुड़े है उन्हें भी एक फरवरी से गैस सिलेंडर मिलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पहल योजना की जिला समन्वयक के अनुसार यदि उपभोक्ता जल्द से जल्द इस योजना से नहीं जुड़े तो उन्हें आर्थिक हानि भी हो सकती है।
अब पहल योजना में जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को केवल बैंक पासबुक की फोटो प्रति ही जमा करानी होगी। यह प्रति भी उपभोक्ता को संबंधित गैस एजेंसी पर ही देनी होगी। इसके बाद एजेंसी संचालक की जिम्मेदारी होगी कि वह उपभोक्ता के बैंक खाते को योजना से जुड़वाए।यदि उपभोक्ता जल्द से जल्द योजना में सम्मिलित नहीं हुए तो उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। अभी योजना में सम्मिलित होने वाले उपभोक्ता को पहली बुकिंग पर 568 रुपए की राशि एडवांस मिल रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों को देखते हुए प्रथम बुकिंग राशि भी घटाने पर विचार कर रहा है, जिसके चलते देर से योजना से जुड़ने पर उपभोक्ताओं को 100-150 रुपए का नुकसान होगा।

ऑनलाइन बैंकिंग से जोड़ें अपना आधार नंबर.

                            सिर्फ SBI बैंक के लिए 

आप एसबीआई बैंक की किसी ब्रांच के ग्राहक हैं और आपके पास एटीएम कार्ड है तो बैंक एकाउंट को एटीएम कार्ड के जरिए ही आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को सुविधा देने यह योजना पूरे देश में एक साथ शुरू की है। ये सुविधा आज से पूरे देश में लागू की गई है।\

डायरेक्ट बेनीफिट टू ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) गैस सब्सिडी स्कीम का लाभ लेने लोगों को एकाउंट नंबर को आधार नंबर से लिंक करवाने को कहा जा रहा है। लोगों को इसमें कई तरह की दिक्कतें रही हैं। उन्हें फार्म भरकर बैंक में देना पड़ता है। इसके बाद वहां से लिंक किया जाता है। कई ग्राहक जानबूझकर या गलती से सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। बैंक में पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। बैंक ने समस्या से निपटने के लिए पेंडेंसी खत्म करने का तरीका खोज लिया है। बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि अब वे एटीएम कार्ड और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपने एकाउंट नंबर को आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं। बैंक में भी आधार लिंक करवा सकते हैं।आपका मोबाइल  नंबर बैंक में रजिस्टर्ड है तो आप मैसेज बॉक्स में जाकर कैपिटल में यूआईडी टाइप करें, स्पेस देकर आधार नंबर टाइप करें, फिर से स्पेस दें और एकाउंट नंबर टाइप कर 567676 पर भेज दें। आधार नंबर एकाउंट नंबर से लिंक होने के बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा।

अपने एकाउंट को आधार नंबर से सम्बद्ध करने ग्राहक एसबीआई ऑनलाइन बैंकिंग एकाउंट को खोलकर लिंक ‘अपने आधार नंबर को लिंक करें’ का इस्तेमाल करें, जो कि ऑनलाइन बैंकिंग स्क्रीन के लैंडिंग पेज पर बायीं ओर उपलब्ध है।ग्राहक अपने एटीएम कार्ड को किसी एसबीआई एटीएम में स्वाइपर करें, पिन डालने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने एकाउंट को आधार नंबर से सम्बद्ध करने के लिए लिंक आधार रजिस्ट्रेशन” का इस्तेमाल करें। फिर अपना आधार नंबर टाइप कर दें। इससे आधार लिंक हो जाएगा।

Friday, January 30, 2015

आधार का स्टेटस जाने ऑनलाइन

यहा पर क्लिक करे
https://resident.uidai.net.in/home

उस मे अपनी जानकारी भर कर सबमिट करे


केसे ऑनलाइन जमा करे LPG मे आधार लिंक नंबर LPG PAHAL DBTL SCHEME

https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSplash.aspx

https://www.youtube.com/watch?v=4CyAfqG9Gns



आप इस लिंक पर क्लिक करे बाद मे स्टार्ट पर क्लिक करे

दूसरा विकलप भी है 


Send the following SMS from your registered mobile number.
UID <space> Aadhaar_Number

to number mentioned below

BPCL Consumers: 57333 (All India)

52725 (Vodafone, MTNL, Idea, Airtel & Tata users)

                  For example: UID 124532014751 to 57333

Thursday, January 29, 2015

अब आसान होगा पासपोर्ट बनाना ऑनलाइन ऑनलाइन भी बना सकते है पासपोर्ट





पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब सिर्फ 10 दिन में पासपोर्ट बन सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके लिए डॉक्यूमेंट्स की लिस्टिंग करना भी जरूरी नहीं है। अपने डॉक्यूमेंट्स आवदेक ऑनलाइन समिट कर सकता है। साथ ही आइडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जैसे तमाम डॉक्यूमेंट की जगह सिर्फ एक आधार कार्ड से भी काम हो सकता है। आवेदन करते ही आपको अगले 3 दिनों में अपॉइनमेंट मिल जाएगा। पूरी प्रक्रिया होने के ठीक 7 दिन बाद आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। यानी कुल मिलाकर सिर्फ 10 दिनों की प्रक्रिया में आपका पासपोर्ट आपके पास आ सकता है। गाजियाबाद के पासपोर्ट अधिकारी सीताराम यादव का कहना है कि पहले प्रोसेस में समय लगता था। इसलिए डॉक्यूमेंटेशन के जरिए समय को बचाने की कोशिश की जा रही है।

क्यों होती थी देरी
दरअसल, सरकार के पास पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन के संबंध में लगातार शिकायतें आती हैं और इसके चलते पासपोर्ट जारी करने में देरी होती है। आवेदक को सुविधा देने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने यह निर्णय लिया है। हम आपको बता रहे हैं कि आवेदक किस तरह अपने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और सिर्फ 10 दिन में अपना पासपोर्ट हासिल कर सकता है।
आधार का फायदा
सरकार ने आधार की प्रक्रिया से आवेदक की आपराधिक गति‍वि‍धि‍यों के सत्यापन की प्रणाली स्थापित करने की कोशिश की है। नई प्रक्रिया के तहत यदि कोई पासपोर्ट के लिए आवेदन करता है और उसके पास आधार कार्ड नहीं है तो पहले उसे आधार कार्ड बनवाना पड़ सकता है।
1  पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें

सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल की वेबसाइट http://www.passportindia.gov.in पर जाएं।
पेज पर आपको register now के लिंक पर क्लिक करें। 
नए यूजर होने के चलते खुद को रजिस्टर करें। इसमें अपनी डिटेल्स भरें।
जैसे की आपका पासपोर्ट कार्यालय कौन सा है। डेट ऑफ बर्थ और ई-मेल आईडी। ई-मेल आईडी पर आपको लॉगिन आईडी मिल जाएगी।
इसके बाद आपको फिर से होम पेज पर वापस आना होगा।

2   लॉगिन करें
ई-मेल पर आए लिंक पर क्लिक करके अपने अकाउंट को एक्टिवेट करें। इसके बाद यूजर आईडी भरें और फिर पासवर्ड डालें। लॉगिन होने के बाद आपको अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्स (Apply For Fresh Passport) या री इश्यू ऑफ पासपोर्ट (Re-issue of Passport) लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद 2 पार्ट होंगे। दोनों में आपको यदि ऑनलाइन बनवाना है तो दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें।

3   विकल्प चुनें
अगर आप पहली बार पासपोर्ट के आवेदन कर रहे हैं तो इसके लिए अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट (Apply For Fresh Passport) पर क्लिक करना होगा।
अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट पर क्लिक करने के आपके सामने कई सारे फॉर्म आएंगे, इनमें आपकी जानकारी मांगी जाएगी। इन सभी फॉर्म को सही से भरें। ध्यान रहे कि फॉर्म भरने में गलती न हो, क्योंकि एक बार पासपोर्ट की प्रक्रिया रिजेक्ट होने पर दोबारा पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में समय लग सकता है। इससे समय की बर्बादी होती है।

4  फैमिली डिटेल्स भरें
अपनी डिटेल्स भरने के बाद आपको इसे सेव करना होगा। सेव करने के बाद आप इस पेज को यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर कभी भी खोल सकते हैं। इसके बाद अगले पेज पर क्लिक करके आगे का पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी फैमिली डिटेल्स भरनी होंगी। इसे भी सेव करके आप अगले पेज पर बढ़ सकते हैं। इसके बाद एड्रेस की डिटेल्स भरनी होंगी। इसे भी सेव कर दें। इसके बाद एमरजेंसी कॉन्टेक्ट डिटेल्स भरनी होंगी।

5  भुगतान और मिलने का समय निर्धारण
‘व्यू सेव्ड/सबमिटेड एप्लिकेशन्स’ (View Saved/Submitted Applications) स्क्रीन पर ‘पे एंड शेड्यूल अप्वाइंटमेंट’ (Pay and Schedule Appointment) लिंक पर क्लिक करें और अपना अप्वाइंटमेंट, यानी मिलने का समय बुक करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी जहां पर आपको पासपोर्ट बनवाने की राशि का भुगतान करना होता है। यह भुगतान आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर एसबीआई बैंक के चालान से कर सकते हैं।

6  प्रिंट लें एप्लिकेशन रिसीप्ट
सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट एप्लिकेशन रिसीप्ट लिंक पर क्लिक करके एप्लिकेशन को प्रिंट करें। इसमें आपका एप्लिकेशन रेफेरेंस नंबर और अप्वाइंटमेंट नंबर होता है।
7  ओरिजनल डॉक्यूमेंट ले जाएं साथ
जहां पर भी आपका अप्वाइंटमेंट बुक किया गया है वहां के पासपोर्ट सेवा केन्द्र में अपने असली डॉक्यूमेंट्स के साथ जाएं। बस इसके ठीक एक सप्ताह के अंदर आपका पासपोर्ट में आपकी घर होगा। इसकी कॉपी आप ऑनलाइन भी निकाल सकते हैं।

कासनिया परिवार केसे बना ओर नाथुसरी कलाँ ओर चोपटा केसे बना उस की जानकारी के लिय यहा क्लिक करे

             कासनिया परिवार केसे बना ओर नाथुसरी कलाँ ओर चोपटा केसे बना उस की जानकारी 
                                    प्रारम्भ 
संवत 1111 गाव खासोली (जिला चुरू ) 1402 वहा से खासोली  आबाद की
केसरी सिंह ने नाम से कासनिया गोत बनाई जबकि पहले तवर राजपूतो मे विकास हुआ है
तवर राजपूतो मे से केसरी सिंह कासनिया जाट का विकास हुआ है
केसरी सिंह के पुत्र 
केसरी सिंह के पुत्र का नाम नरबद था
नरबद के पुत्र 
नरबद के दो पुत्र हुए 
1 गोरी सिंह     (ने गोरिसर बसाया है )
2 नाकरा सिंह  (नाकरासर  बसाया है )    (संवत 1535 जेढ़ सुदी तेरस )
1 नाकरासर के पुत्र  
नरायन के पुत्र
1 लिखमाराम                                               ( ने माखोसरानी आबाद की )
2 अनदा राम                                                (---------------do----------- )
3 गिदा राम                                                  (नाथुसरी  आबाद की          )
4 वीरू राम                                                   ( बालद्स्मद आबाद की      )
5 उद्दा राम                                                   (हंजीरा ओर खिनानिया      )
6 केसु राम                                                  (शुक्कर मंदोरी                    )
7 गंगा राम                                                  (   do      --------------------)
8 रूपा                                                         (बेऔलाद --------------------)
9 बिजा                                                        (शुक्कर मंदोरी                    )
अब नाथुसरी का एतिहास 
नाथुसरी मे गिद्दा राम ने बसाया गिदा के एक लड़का हुआ 
1 खिराज  ओर खिराज के दो लड़के हुए 
1 रूपा 
2 राम जी   (रामजी बेऔलाद था )

1 रूपा के तीन  लड़के हुए 
1 भूपत 
2 डालु 
3 देदा राम (बेऔलाद )
1 भूपत के बारे ने जानकारी  के लड़के 

1 सुखराम 2 ढिंडु राम 3 शेरा राम 4मालु 5 

1 सुखराम के 2 पुत्र है 
1 जिया राम 
2 चंदरभान 
1   जियाराम का विवरण  
                                    
                                    जियाराम के दो लड़के 1(मामचंद ) 2 हरदयाल 
                                  1 मामचंद के 3 पुत्र         ( लालूराम >2 जुगलाल >3 राजेराम )
1 लाधु राम के 4 लड़के  (किर्शन >बिर्जलाल >राधाकिरसन >सुरेन्द्र 
                                   किरशन के लड़का - विनोद 
                                   बिर्जलाल के लड़के -आदराम -नरेश -हरपाल 
                                   राधा किरशन       -         --------------
                                   सुरेन्द्र                 -             सतीश 
2  राजेराम के पुत्र 
                                  तुलसी राम                   - राकेश ओर संदीप 
                                  जिले सिंह                    -  विकास 
                                  सुभाष                         -  भागीरथ 

3 जुगलाल  के पुत्र 

                                 ईश्वर                           - रजत 
                                 रजनीश                        - चंदर कान्त


2 हरदयाल के पुत्र रामजीलाल  

                               रामजीलाल  के 5 पुत्र         (देया राम -रामकुमार -जगदीश - दशरथ-  रामूर्ति )
                               दयाराम                       -    नरेश वीरेंद्र जितेंद्र 
                                                         नरेंद्र के लड़के का नाम   -    मयंक
                                                         वीरेंद्र  के लड़के का नाम   -   सुमित
                                                         जितेंद्र के लड़के का नाम  -   परमवीर
                       
                              रामकुमार   
                                     विनोद के लड़के                     --------------
                              जगदीश 
                                     रविंदर के लड़के का नाम   - गोरख प्रताप
                                                       राजेश के लड़के का नाम        --------------------
                              दशरथ 
                                        अनिल के लड़के का नाम        ----------------------
                              रामूर्ति 
                                    सुदेश के लड़के का नाम         -----------------------
                                                      ध्रमपाल के लड़के का नाम     -----------------------

2 ढिंडु राम का परिवार 

              ढिंडु राम के पुत्र का नाम था  उदराम ओर उदराम के 4 पुत्र है जिन               का  नाम है  1  नानक 2 रामू 3 जोतराम 4 गिरधारी 

1 नानक  (बेऔलाद )
2 रामू  के 4 लड़के 
    A  माणा राम 
    B  ढूंकल 
    C  चुनी 
    D  ठाकर 


A  माणा राम के तीन पुत्र है 
                                        1 अमर सिंह 
                                                            2 महावीर 
                                                            3 देवीलाल 
                   
1 अमर सिंह  के 3 पुत्र 
                                                           A जिले सिंह 
                                                           B वेद प्र्कास 
                                                           C सूबे सिंह 
2 महावीर के पुत्र 
                                      A  दरिया सिंह के लड़के का नाम  ---
            

3 देवीलाल  के पुत्र 
                                     A मनोज के लड़के का नाम  -
                                                       B संदीप के लड़के का नाम   - 

B ढूंकल  के पुत्र का नाम बनवारी  
                                    1 बनवारी के पुत्रो का नाम 
                                                      A प्रकाश  के लड़के का नाम -1 
                                                      B प्रताप  के लड़के का नाम  -1 प्रह्लाद 
                                                      C श्र्वण   के लड़के का नाम  -1  रवि 
                                    
C चुनी का परिवार उसके पुत्र 
                                   
                                   A  बिर्जलाल 
                                                    B  हवा सिंह 
                                                    C  दलीप 
A बिर्जलाल का परिवार उनके पुत्र 
                                   1 हरदेवा राम के लड़के का नाम 
                                                    2 जगदीश के लड़के का नाम 
                                                    3 भगवान के लड़के का नाम 
B हवा सिंह का परिवार उनके लड़के 
                                   1 विनोद के लड़के का नाम 
                                                    2 रमेश  के लड़के का नाम 
C दलीप का परिवार ओर उन के लड़के 
                                   1 ऋषि के लड़के का नाम 

D ढाकर का परिवार उन के लड़के 
                                   1 इन्द्र पाल के लड़को का नाम 
                                                    A भूपेन्द्र के लड़के का नाम 
                                                    B बलराम के लड़के का नाम 

                                                   2  राजा राम के लड़के का नाम 
                                                   A संदीप के लड़के का नाम 

3  ढिंडु राम का परिवार मे जोतराम का विवरण 

    जोतराम का परिवार ओर उन के लड़के का नाम स्योलाल था ओर उन       के लड़के का नाम निहाल सिंह 

A हरपाल के लड़के का नाम 
B जगत के लड़के का नाम 


4  ढिंडु राम का परिवार मे गिरधारी का विवरण 
      A साहब राम
      B धर्मा राम
      A साहब राम के लड़के
     1   सुभास के लड़के का नाम
     2  अंबेडकर के लड़के का नाम

     B  धर्मा राम के लड़के
     1  वेद के लड़के का नाम
     2  जयप्रकास के लड़के का नाम

1 डूगर का परिवार का विवरण  डूंगर के 4 लड़के जिनका नाम है 
    A जैसा राम
    B हरीराम
    C धनराज
    D सिम्बू

A जैसा राम का विवरण 
                                 जैसा राम के लड़के का नाम मनफूल के 6 लड़के                                                                                               ओर उन के लड़को का नाम
                              A सुल्तान
                              B पाला राम
                              C देवीलाल
                              D सोहन लाल
                              E गुलजारी
                              F भूप सिंह
A  सुल्तान के परिवार का  विवरण 
   1 कुना राम
   2  मोहन लाल
B पाला राम के परिवार का विवरण 
   1 अनूप
C देवीलाल के परिवार का विवरण 
   1
   2 

D सोहन लाल के परिवार का विवरण 
 1 
 2 

E गुलजारी के परिवार का विवरण 
1    विनोद
F भूप सिंह के परिवार का विवरण 
1    अरविंद के लड़के का नाम  =
2    रजनीश के लड़के का नाम = प्रसांत 


B  हरीराम के परिवार का विवरण हरीराम के 5 लड़के जिनका नाम है 
   1 बेगराज
    2 अमीलाल
    3 हेमराज
    4 भजन
    5 मुंसी
1   बेगराज का विवरण  बेगराज के 6 लड़के जिंका नाम 
  A राजकुमार
   B दलीप
   C रघुवीर
   D मोहर सिंह
   E चिरंजी
   F मानीराम
A राजकुमार का विवरण उन के लड़को का नाम 
    1 विनोद के लड़के का नाम
B दलीप  के लड़को का नाम 
    1 सुशील
C रघुवीर के लड़को नाम 

D मोहर सिंह के लड़को का नाम 
   1 राकेश
     2 नंदू
E चिरंजी के लड़को का नाम 
   1 अनिल
     2 भीम
F मानी राम के लड़को का नाम 
   1 अजय
    2


2 अमीलाल के परिवार का विवरणअमीलालके2 पुत्र है जिनका नाम है A लुनाराम B भालसिंह
       A लुना राम के 2 पुत्र है  जिनका नाम है 1 राजेश 2 मोनु
       1 राजेश के पुत्र का नाम
       2 मोनु के पुत्र जा नाम
3 हेमराज के परिवार का विवरण 
  हेमराज के लड़के का नाम दलीप है ओर उन के तीन लड़के है जिन का नाम है
   A  रामसिंह
   B जगत के लड़के का नाम
   C भरती के लड़के का नाम

4 भजन के परिवार का विवरण 
  भजन के 5 लड़के है जिन का नाम है
 A महेन्द्र  के कोई उलाद नहीं है
 B संतलाल के लड़को का नाम
    1
    2
 C राजू  के लड़को का नाम 
   1 विकास
    2 डिंपी
    3
 D सतवीर  के लड़को का नाम 
    1
 E बदरी के लड़को का नाम 
   1  अमन दीप
5 मुंसी के परिवार का विवरण 
 मुंसी के 3 लड़के है जिन का नाम है राजपाल 2 बलराम 3 सूरेंदर
1 राजपाल के लड़को का नाम 
A
B
2 बलराम के लड़को का नाम 
A
3 सुरेन्द्र के लड़को का नाम 
A
B
3 धनराज के अरिवार का विवरण 
  धनराज के लड़के का नाम आत्माराम ओर उन के लड़को का नाम
A भाग सिंह के 2 लड़के है रवि ओर रोताश
1 रवि के लड़को का नाम 
2 रोहतास के लड़को का नाम
B जगदीश के 2 लड़के है
1
2
C सोहन लाल के 1 लड़का है 
 1 संजय ओर संजय के लड़के का नाम
4 सिम्बू के परिवार का विवरण 
 सिम्बू के लड़के का नाम ओम प्रकाश है ओर इन के लड़को का नाम है
 राजेन्द्र /मदन / किरशन /महावीर (किर्शन ओर महावीर के कोई उलाद नहीं है
A राजेन्द्र के लड़को का नाम 
1 अशोक
2
B मदन के लड़को का नाम 
1 मेवा सिंह के लड़के का नाम
2 रामसिंह के कोई लड़का नहीं है
शेरा के परिवार का विवरण (रामसरा )
शेरा के 2 पुत्र जिंका का नाम है A मोमनराम B देवसी
A मोमनराम के परिवार का विवरण 
मोमनराम के 3 पुत्र जिनका नाम है  1 जेढ़ा 2 नानु 3 डुंकल
1 जेढ़ा बेउलादा
2 नानु के एक लड़की जिंका नाम था नाथी
3 ढूंकल जिनके लड़के का नाम हरीराम  ओर उन के 2 लड़के जिनका नाम है A बलराम B किरशन
A बलराम के परिवार का विवरण 
 इन के 2 लड़के है जिनका नाम है 1 अरविंद 2 कालु
1 अरविंद का विवरण
2 कालु का विवरण
B किरशन के परिवार का विवरण 
इन के 2 लड़के है जिनका नाम है 1 रवीन्द्र 2
 शेरा के दूसरे पुत्र देवसी का विवरण
इन 4 लड़के जिंका नाम है
1 किरताराम (बेउलादा )
2 रामरतन    (बेउलादा )
3 द्लुराम      (बेउलादा )
4 दानाराम का विवरण इन के 4 लड़के जिनका नाम है
A रीछ पाल
B देवीलाल
C सहीराम
D ओमप्रकास
A रीछपाल का विवरण 
                                  इन के 3 लड़के जिनका नाम है 1 विजय 2 अजय 3 राजेन्द्र
1 विजय के परिवार का विवरण
                                             इन के एक लड़का है
2 अजय के परिवार का विवरण
                                              इन के एक लड़का है
3 राजेन्द्र के परिवार का विवरण
                                             इन के एक लड़का है
B देवीलाल का विवरण 
                                  इन के दो लड़के है जिनका नाम है A प्रदीप B विक्रम
..................                                A प्रदीप के लड़के का नाम है पुनीत
                                                  B विक्रम के लड़के का नाम है ..................
C सहीराम का विवरण  
                                इन के लड़के का नाम है ध्रमवीर ओर इन के 2 लड़के है जिनका नाम है A रमन B अमन इन के लड़को का नाम है
A रमन के लड़को का नाम
B अमन के लड़को का नाम 

D ओमप्रकाश के परिवार का विवरण 
इन के 2 लड़के जिनका नाम है
A राजेश B अनूप
A राजेश के लड़को का नाम
B अनूप के 2 लड़के है जिनका नाम है

तीसरा परिवार का विवरण 
मालु के तीन लड़के 1 पतराम 2 फतों 3 हरचंद
1 पतराम के एक लड़की थी कस्तुरी
2 भूरा  की लड़की का नाम नांकोरी
3 हरचंद के परिवार का विवरण 
हरचंद के 5 लड़के है जिन का नाम है कुंभा राम 2 स्योलाल 3भागमल 4 शोकर्ण 5 हंसराज ओर इन सभी का विवरण इस प्रकार है
1 कुंभा राम के 2 लड़के है 1 राजेराम 2 बनवारी
  राजे राम के 6 लड़के है
A द्वेन्द्र के लड़के का नाम
B किर्शन के लड़के का नाम
C राजकुमार के लड़के का नाम
D मेहन्द्र के लड़के का नाम
E सुरेन्द्र  के लड़के का नाम
F अनिल केलड़के का नाम
2 बनवारी के लड़को का नाम 
A सतवीर
B पाला राम
स्योलाल के परिवार का विवरण इन के लड़को का है जिनका नाम है 1 प्रताप 2 गंगाराम 3 गोपी 4 जोत 5 आदराम 
1 प्रताप के 4 लड़के है जिनका नाम है 1  देवीलाल 2 पाला राम 3 जगदीश 4 लिलुराम
1 देवीलाल के लड़के का नाम रोताश
2 पाला राम के लड़को का नाम
A
B
3 जगदीश के लड़को का नाम
A पवन
B प्रदीप
4 लिलुराम के लड़को का नाम
A मुकेश
B
B गंगाराम के परिवार का विवरण 
 गंगाराम के 3 लड़के है जिन का नाम है 1 जयवीर 2 ओम प्र्कास 3 किर्शन

1 जयवीर के लड़को का नाम
A सुभास
B सतीश

2 ओम प्रकाश के लड़को का नाम
A बबलू ओर इनके लड़के का नाम

3 किर्शन के लड़के का नाम
A

3 गोपी के परिवार का विवरण
 गोपी के लड़के का नाम अमर सिंह ओर इन के लड़को का नाम 1 भूप सिंह 2 महेंद्र 3 अमर सिंह
1 अमर सिंह के लड़को का नाम
A
B

2 महेंद्र के लड़को का नाम
A
B

3 अमर सिंह
A
B

4 जोत के परिवार का विवरण इन के एक लड़के थी 
आई दान के परिवार का विवरण 
आईदान के 3 लड़के है जिन का नाम है
1 दारा सिंह 2 वेदपाल  3 बिर्जलाल
1 दारा सिंह के लड़को का नाम है
A
B
2 वेदपाल के लड़को का नाम
A
B
3 बिर्जलाल के लड़को का नाम
A
3 भाग माल के परिवार का विवरण 
 भागमल के 4 लड़के है जिनका नाम है 1 लक्ष्मण 2 मनी राम 3 भीम सिंह 4 रामूर्ति
1 लक्ष्मण के लड़को का नाम
A रणजीत के लड़को का नाम
B पपु के लड़को का नाम
C राजेन्द्र के लड़को का नाम
2 मनी राम के परिवार का विवरण
A मांगे राम के लड़को का नाम
B चयानणमल  के लड़को का नाम
3 भीम सिंह के लड़को का नाम
A
B
4 रामूर्ति के लड़को का नाम
A
B

4 श्योकर्ण के परिवार का विवरण इन के 7 लड़के है जिन का नाम है \
1 परसा राम 2 बलवीर 3 गनेशी 4 जगदीश 5 किर्शन 6 सिसपाल 7 लीलाधार
1 परसा राम के लड़को का नाम 1 योगेन्द्र 2 महेंद्र ओर इन लड़को का नाम योगेन्द्र के लड़के का नाम
महेंद्र के लड़को का नाम

2 बलवीर के लड़के का नाम सुशील ओर इन के लड़के का नाम
3 गनेशी के 2 लड़के है ओर इन के लड़को का नाम संजय ओर सुरेन्द्र ओर इन के लड़को का नाम संजय के लड़को का नाम
सुरेन्द्र के लड़को का नाम
संजय के लड़को का नाम
4 जगदीश के लड़को का नाम
A विकास
5 किरशन के लड़को का नाम
A संदीप के लड़को का नाम
B उदय पाल के लड़को का नाम
6 सिसपाल के लड़को का नाम
A मुकेश
B दिनेश
7लीलाधर के लड़को का नाम
A विक्रम
B भरत सिंह
5 हसराज के परिवार का विवरण 
   हंसराज ए 4 लड़के है जिंका नाम है 1 बलवंत 2 इन्द्र्पाल 3 दलीप 4 रामकार
1 बलवंत के लड़को का नाम
A महेंद्र के लड़को का नाम

B महावीर के लड़को का नाम

2 इन्द्र्पाल के लड़को का नाम
A  सतवीर
B किरशन
3 दलीप के लड़को का नाम
A राजवीर के लड़को का नाम
B हनमान  के लड़को का नाम
4 रामकार के लड़को का नाम
A प्रह्लाद
B प्यारे लाल के लड़के का नाम अमित
डालु के परिवार का विवरण डालु के तीन पुत्र जिंनका नाम है
1 रुघा
2 हनुमंत 3 हीरा इन दोनों के कोई उलाद नहीं थी
 रुघा के परिवार का विवरण
रुघा के लड़के का नाम हुकमा ओर हुकमा के द्तक पुत्र था खिवा ओर खिवा के लड़के का नाम संतलाल है जिनके 3 लड़के है
A
B
C
2 मेघा के परिवार का विवरण मेघा के लड़के लड़के का नाम राऊ
3 ग्णेशा के परिवार का विवरण ग्णेशा के लड़के का नाम पूर्ण ओर इन के 2 लड़के है
A भूरा राम
B प्रेम

A भूरा राम के परिवार का विवरण
  इन लड़के का नाम 1 द्या राम 2 महावीर 3 साजन
1 द्याराम के लड़को का नाम 
A दलवीर के लड़को का नाम
B कालु के लड़को का नाम
2 महावीर के लड़को का नाम 
A हनुमान के लड़के का नाम

3 साजन के लड़को का नाम 
A विनोद के लड़को का नाम
B कुलदीप ले लड़को का नाम

B प्रेम के लड़के  का नाम बनवारी 
A बनवारी ओर इन के 2 लड़के जिनका नाम है बिर्ज लाल ओर राधेस्याम
बिर्जलाल के लड़को का नाम A B
राधेस्याम के लड़के का नाम A

पना के परिवार का विवरण पना के 3 लड़के है जिनका नाम है A गणपत B स्योकरण C आदराम
A गणपत के परिवार का विवरण
1 हेमराज
2 कुंभाराम
3 हरीसिंह
B स्योकरण 
1 गिरधारी
2 गोकल के 5 लड़के है जिनका नाम है A बलवंत B लिलु C राजू D ओम E दलवीर
1 हेमराज  के परिवार का विवरण (जो की गणपत का लड़का है )
हेमराज के 4 लड़के है जिनका नाम है
A मदन B रामकुमार C बद्रि D माडु 
A मदन के 2 लड़के है जिनका नाम है
सुनील ओर लाला
B रामकुमार के लड़के का नाम
   राकेश
C बद्रि के लड़के का नाम मनीष
D माड़ के लड़के का नाम

2 कुंभा के परिवार का विवरण 
कुंभाराम के 2 लड़के है जिनका नाम है A सोहन B किरशन
A सोहन के लड़को का नाम 
1
2

B किरशन के लड़के का नाम 

3 हरी सिंह के परिवार का विवरण
 लिलुराम इन के लड़के का नाम

काशी राम के परिवार का विवरण काशीराम के 2 लड़के जिनका नाम है A कनिराम Bलिलुराम
Aकनिराम के परिवार का विवरण 
                                                                    कनी राम के तीन पुत्र जिनके नाम है 1 जगमाल 2 पिर्थी 3 दलीप
1 जगमाल                              के परिवार का विवरण इन के तीन पुत्र जिंका नाम है
                                                                    A किरशन B ओम C रामूर्ति इन तीनों केआर एक एक लड़के है
2 पिर्थी                                   के दो लड़के है जिनका नाम है A रणवीर ओर B संतलाल इन                                                                           दोनों के एक एक  लड़के है
3 दलीप                                  के लड़को का नाम है A साजन B 
तिलुराम के परिवार का विवरणइन के 5 लड़के है जिनके नाम है
                                                                   1 बलदेव 2 दुनिराम 3 हरी सिंह 4 रामकुमार 5 मदन
1 बलदेव के परिवार का विवरण
                                             इन के 5 लड़के है जिंका नाम है
                                                                    A राजेन्द्र B पाला राम C रमेश D कालु E बिर्जलाल
A राजेन्द्र के लड़को का नाम है 
                                                                  1 पवन 2 विकास ओर इन के लड़को का नाम है
                                                                  1 पवन के लड़को का नाम
                                                                  2 विकास के लड़को का नाम

B पालाराम के लड़के का नाम अनिल
C रमेश के लड़को का नाम 
D कालु के लड़को का नाम 
E बिर्जलाल के लड़को का नाम 

2 दुनिराम का विवरण              इनके 2 लड़के है जिनका नाम देवेन्द्र  ओर जगदीश
                                                                      ओर इन दोनों के लड़को का नाम
3 हरी सिंह के परिवार का विवरण इन के लड़को का नाम है A राजेश B विनोद
4 रामकुमार 
                              डालु के परिवार मे मामराज का विवरण मामराज के 2 लड़के जिनका नाम है
                             A जोतराम
                             B परस राम
A जोतराम का विवरण इन के
B परस राम का विवरण
                                    इन के दो लड़के है  जिंका नाम है 1 भागीरथ  ओर गोपीराम
                                   1 भागीरथ
2 गोपीराम का विवरण
                                इन के लड़के का नाम इंद्रराज





   
      

Sunday, January 25, 2015

ऑनलाइन बिजली बिल भरने के लिय वैबसाइट

            ऑनलाइन बिजली बिल भरने के लिय वैबसाइट 



                                          http://dhbvn.org.in/web/portal/home

जागो ग्राहक जागो

उपभोक्ता मामले विभाग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन उपभोक्ता मामले विभाग उपभोक्ता सहकारी समितियों, मूल्य निगरानी, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, देश में उपभोक्ता आन्दोलन तथा भारतीय मानक ब्यूरो जैसे सांविधिक निकायों और बाट तथा माप के नियंत्रण हेतु नीतियां प्रतिपादित करने के लिए जिम्मेदार है ।

उपभोक्ता सशक्तिकरण ई-पुस्तक  
यहा पर क्लिक करे ओर ज्यादा जानकारी के लिए इस साइट पर क्लिक करे 

http://consumeraffairs.nic.in/consumer/?q=hi/node/2

टोल फ्री 1800114000


उपभोक्ता शिक्षा  के लिए क्लिक करें


(1) क्लिक: उपभोक्ता जागरूकता सूचकांक के विकास के लिए संकल्पना नोट

Saturday, January 24, 2015

केसे बनवाए नये राशन कार्ड ओर उन को सही करना

नये राशनका्रर्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. स्वयं घोषणा और प्रधान / वार्ड पार्षद से प्राप्त प्रमाण पत्र ।
  2. स्थानीय प्रमाण पत्र / द्वीपवासी पहचान पत्र ।
  3. जन्मतिथि का प्रमाण ।
  4. जन्म प्रमाण / दसवी कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र / घोषित अनुसार । अन्य ।
  5. निवास का प्रमाण ।
  6. फोटो पहचान पत्र - द्वीपवासी पहचान पत्र / निर्वाचन पहचान पत्र / स्थाई लेखा संख्या / वाहन चालक प्रमाण पत्र / पासपोर्ट ।


अलग राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. समर्पित प्रमाण पत्र का मूल ।
  2. पैत्रिक परिवार का मूल पहचान कार्ड ।
  3. स्वयं घोषण पत्र ।
  4. प्रधान / वार्ड पार्षद से प्राप्त पमाण पत्र ।
  5. पैत्रिक परिवार पहचान कार्ड के परिवार के मुखिया द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र / अतिरिक्त सदस्यों को शामिल करने के लिए (सत्यापित प्रतियॉं)
  6. स्थानीय प्रमाण पत्र / द्वीपवासी प्रमाण पत्र ।
  7. जन्म तिथि प्रमाण पत्र ।
  8. जन्म प्रमाण पत्र / दसवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र / घोषित / अन्य ।
  9. निवास प्रमाण पत्र ।
  10. फोटो पहचान द्वीपवासी कार्ड / निर्वाचन कार्ड / स्थाई लेखा संख्या / वाहन चालक प्रमाण पत्र / पासपोर्ट ।

राशन कार्ड में नाम शामिल करने /हटाने /समर्पित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. मूल परिवार पहचान कार्ड(राशन कार्ड)
  2. स्थानीय प्रमाण पत्र /द्वीपवासी कांर्ड / निर्वाचन कार्ड /स्थाई लेखा संख्या / पासपोर्ट
  3. जन्म प्रमाण पत्र ।
  4. जन्म प्रमाण पत्र/ दसवीं पास प्रमाण पत्र/यथा घोषित/अन्य
  5. समर्पित प्रमाण पत्र की मूलप्रति (यदि नाम शामिल करना हो ।
  6. मृत्यु प्रमाण पत्र यदि किसी की मृतयु हुई हो ।

परिवार का मुखिया बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. मूल परिवार पहचान कार्ड(राशन कार्ड)
  2. परिवार के मुखिया के मृत्यु के मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र
  3. अनापत्ति प्रमाण पत्र

बच्चे से वयस्क में बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. मूल परिवार पहचान कार्ड(राशन कार्ड)
  2. जन्म प्रमाण पत्र/ दसवीं पास प्रमाण पत्र/यथा घोषित/अन्य

उचित मूल्य के दुकान / अथवा निवास पता बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. मूल परिवार पहचान कार्ड (राशन कार्ड)
  2. फोटो पहचान कार्ड/निर्वाचन कार्ड/पैन कार्ड/वाहन चालक लाइसेंस/पासपोर्ट
  3. नाम बदलने के लिए दिए गए विज्ञापन की प्रति

अन्नपूर्णा कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. चिकित्सा अधिकारी से प्रमाण पत्र
  2. तहसीलदार / खण्ड विकाश अधिकारी से प्रमाण पत्र
  3. ग्राम पंचायत / नगरपालिका / जनजाति परिषद का प्रमाण पत्र

Friday, January 23, 2015

केसे बनवाए ऑनलाइन पैन कार्ड



पैन कार्ड एक ऐसा बेसिक डॉक्युमेंट है, जिसके जरिए आप कई तरह की सुविधाएं पा सकते हैं।

ऑनलाइन अप्लाई
- पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।
- ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप NSDL के पोर्टल www.tin-nsdl.com पर जाकर Services पर जाएं।
- वहां PAN में Apply Online ऑप्शन में New PAN पर क्लिक करें।
दूसरा तरीका यह भी है:
www.incometaxindia.gov.in पर जाएं।
- लेफ्ट साइड में ऊपर PAN ऑप्शन में जाकर Apply Online पर क्लिक करें।
- वहां NSDL या UTIITSL के जरिये फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
- इसमें भी फीस वही 96 रुपये है।
- साइट से ही क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये यह पेमेंट कर सकते हैं।
- पेमेंट हो जाने के बाद और ऐप्लिकेशन जमा हो जाने के बाद अकनॉलिजमेंट फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर उस पर अपना फोटो लगाएं और साइन करें।
- साथ में सभी जरूरी दस्तावेज (देखें लिस्ट) लगाकर आपको कूरियर या स्पीड पोस्ट से NSDL/UTIITSL को भेजना होगा।
- यह ऑनलाइन अप्लाई करने के 15 दिनों के भीतर पहुंच जाने चाहिए।

आइडेंटिटी प्रूफ के लिए
(इन दस्तावेजों में से कोई भी एक)
-
- पासपोर्ट।
- वोटर आई कार्ड।
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- राशन कार्ड।
 स्कूल छोड़ने का सटिर्फिकेट।
- दसवीं का सर्टिफिकेट।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान की डिग्री।
नोट: अगर बच्चे का पैन बनवाना हो तो उसके माता-पिता या गार्जियन का आइडेंटिटी प्रूफ इस्तेमाल कर सकते हैं। एचयूएफ का पैन बनवाने के लिए कर्ता के डॉक्युमेंट्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

अड्रेस प्रूफ के लिए

- एम्प्लॉयर सटिर्फिकेट।
- वोटर कार्ड।
- किराये की रसीद।
- फोन बिल।
- बैंक पासबुक।
- बिजली/पानी का बिल।
- क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट।
डाक्युमेंट्स न हों तो
अगर आपके पास कोई आइडेंटिटी या अड्रेस प्रूफ नहीं है तो अपने एरिया के एमपी, एमएलए या किसी गजटेड ऑफिसर द्वारा उसके लेटर हेड पर आपके बारे में लिखवाकर और स्टैंप लगवाकर देने से भी पैन कार्ड बनवाया जा सकता है।
 पैन कार्ड खो जाने पर  और बदलाव

- फॉर्म यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं : https://www.tin-nsdl.com/pan/downloads-pan.php
- अगर आपके पास पैन है, लेकिन पैन कार्ड नहीं है या खो गया है यानी आप अपने सभी पुराने डिटेल्स के साथ नया पैन कार्ड पाना चाहते हैं, तो आपको फॉर्म में हर कॉलम के लेफ्ट मोस्ट साइड में बने बॉक्स में कहीं भी टिक नहीं करना है, लेकिन सभी कॉलम भरने हैं।
- अगर आपके पास पैन है और आप उसमें कोई करेक्शन या बदलाव कराना चाहते हैं तो इसी फॉर्म के सभी कॉलमों को भरें और जिन सूचनाओं में आप बदलाव चाहते हैं, उनके लेफ्ट मोस्ट बॉक्स को टिक करते जाएं।
- फॉर्म के साथ पहले की तरह आइडेंटिटी प्रूफ और एडेस प्रूफ की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी लगेगी।
- अड्रेस बदलने के लिए नया पैन चाहने वाले नए अड्रेस प्रूफ की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी लगाएं।
- अगर पैन खोया या चोरी हुआ है तो साथ में खोए गए पैन कार्ड की नजदीकी पुलिस स्टेशन में कराई गई एनसीआर या शिकायत की कॉपी भी जमा करनी होगी।
- किसी भी तरह के करेक्शन के लिए, पता बदलवाने के लिए या फोटो बदलवाने के लिए एक ही तरीका है, आपको दोबारा अप्लाई करना होगा और पूरी प्रक्रिया दोबारा से करनी होगी।
- इसके लिए Request for new PAN Card or/and Changes or Correction in PAN Data फॉर्म भरना होगा।शिकायत यहां करें

- ईमेल है: tiniinfo@nsdl.co.in
- नई दिल्ली स्थिति एनएसडीएल के ब्रांच ऑफिस में कोई भी शिकायत कर सकते है।
पता है : 409/410 , अशोक एस्टेट बिल्डिंग, चौथी मंजिल, बाराखंभा रोड, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली 110001
फोन: 011-23353815 और 2335-3817
- आप अक्नॉलिजमेंट स्लिप पर लिखे पुणे हेड ऑफिस के हेल्पलाइन नेबर : 020-2721-8080 पर फोन करके या 020-2721-8081 पर फैक्स करके जानकारी ले सकते हैं।