फर्जी वोटरों की पहचान के लिए पूरे देश में वोटर कार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा है। इसके तहत शहर में 12 अप्रैल को मेगा कैंप लगाया जाएगा। एडीएम प्रशासन राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी इलाकों में लगने वाले कैंप में बीएलओ मौजूद रहेंगे, जिनके पास फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। एडीएम प्रशासन ने दावा किया कि 12 अप्रैल तक जिले के 12 प्रतिशत लोगों का वोटर आईडी आधार से लिंक हो जाएगा और 31 अप्रैल तक इसे 100 प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।
केसे करें एसएमएस
जो लोग एसएमएस के जरिए वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराना चाहते हैं, वे कहीं से भी मैसेज कर सकते हैं। इसके लिए ECILINK टाइप कर स्पेस दें। फिर वोटर आईडी का नम्बर लिखकर फिर स्पे के बाद आधार नम्बर लिखें और 51969 पर भेज दें। इसके बाद उनका आधार और वोटर आईडी लिंक कर दिए जाएंगे।

ऑनलाइन करें लिंक
ऑनलाइन वोटर-आधार लिंक करने के लिए nvsp.in वेबसाइट पर जाकर Feed your Aadhaar Number पर क्लिक करें। इससे नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी भरने के बाद रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें मेल आईडी भरना होगा ताकि आधार लिंक होने के बाद कन्फर्मेशन भेजी जा सके।

No comments:
Post a Comment