नाथुसरी गाव मे कुछ ओर जात का विवरण करेंगे
इस वेब साइट में आप को गाव की और अन्य सरकारी कार्यालयों और चोपटा शहर का निर्माण कैसे हुआ और कब हुआ इस की जानकारी यह देने की कोशिस करुगा
Wednesday, February 25, 2015
Monday, February 2, 2015
अब बिना आधार कार्ड के भी मिलेगा सस्ता सिलेंडर नया नियम सरकार का

अब गैस सिलेंडर की सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्र सरकार की ओर से ये राहत 1 फरवरी से लागू हो जाएगी। दिलचस्प है कि सभी गैस उपभोक्ताओं को 31 जनवरी तक पहल योजना से जोड़ने का लक्ष्य था, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।वर्तमान में 52 प्रतिशत ही उपभोक्ताओं ही योजना से जुड़ पाए हैं। इसे देखते हुए अब उपभोक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पेट्रोलियम मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए आधार कार्ड जमा कराने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है। साथ ही अभी तक जो उपभोक्ता योजना से जुड़े हैं, उनके दिए गए पते का भी कंपनियां एक फरवरी से सत्यापन शुरू कर देगा, अगर किसी का पता बोगस पाया तो उसका कनेक्शन बंद किया जाएगा।
गैस कंपनियों ने योजना में उपभोक्ता की भागीदारी बढ़ाने के लिए गैस सप्लाई को सीमित कर दिया है। इसके चलते ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को 11-15 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक भी दबी जुबां में मान रहे हैं कि अभी उन्हीं उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग का सिलेंडर दिया जा रहा है जो कि योजना से जुड़ चुके हैं।पेट्रोलियम कंपनियों एक फरवरी से हर घरेलू गैस उपभोक्ता का उसके घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगी। यदि उपभोक्ता का पता पहल योजना में दिए गए पते से अलग मिला तो उसका गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो उपभोक्ता अभी पहल योजना से नहीं जुड़े है उन्हें भी एक फरवरी से गैस सिलेंडर मिलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पहल योजना की जिला समन्वयक के अनुसार यदि उपभोक्ता जल्द से जल्द इस योजना से नहीं जुड़े तो उन्हें आर्थिक हानि भी हो सकती है।

सप्लाई भी सीमित कर दी कंपनी ने

अब पहल योजना में जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को केवल बैंक पासबुक की फोटो प्रति ही जमा करानी होगी। यह प्रति भी उपभोक्ता को संबंधित गैस एजेंसी पर ही देनी होगी। इसके बाद एजेंसी संचालक की जिम्मेदारी होगी कि वह उपभोक्ता के बैंक खाते को योजना से जुड़वाए।यदि उपभोक्ता जल्द से जल्द योजना में सम्मिलित नहीं हुए तो उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। अभी योजना में सम्मिलित होने वाले उपभोक्ता को पहली बुकिंग पर 568 रुपए की राशि एडवांस मिल रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों को देखते हुए प्रथम बुकिंग राशि भी घटाने पर विचार कर रहा है, जिसके चलते देर से योजना से जुड़ने पर उपभोक्ताओं को 100-150 रुपए का नुकसान होगा।
ऑनलाइन बैंकिंग से जोड़ें अपना आधार नंबर.
सिर्फ SBI बैंक के लिए
आप एसबीआई बैंक की किसी ब्रांच के ग्राहक हैं और आपके पास एटीएम कार्ड है तो बैंक एकाउंट को एटीएम कार्ड के जरिए ही आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को सुविधा देने यह योजना पूरे देश में एक साथ शुरू की है। ये सुविधा आज से पूरे देश में लागू की गई है।\
डायरेक्ट बेनीफिट टू ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) गैस सब्सिडी स्कीम का लाभ लेने लोगों को एकाउंट नंबर को आधार नंबर से लिंक करवाने को कहा जा रहा है। लोगों को इसमें कई तरह की दिक्कतें रही हैं। उन्हें फार्म भरकर बैंक में देना पड़ता है। इसके बाद वहां से लिंक किया जाता है। कई ग्राहक जानबूझकर या गलती से सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। बैंक में पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। बैंक ने समस्या से निपटने के लिए पेंडेंसी खत्म करने का तरीका खोज लिया है। बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि अब वे एटीएम कार्ड और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपने एकाउंट नंबर को आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं। बैंक में भी आधार लिंक करवा सकते हैं।आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड है तो आप मैसेज बॉक्स में जाकर कैपिटल में यूआईडी टाइप करें, स्पेस देकर आधार नंबर टाइप करें, फिर से स्पेस दें और एकाउंट नंबर टाइप कर 567676 पर भेज दें। आधार नंबर एकाउंट नंबर से लिंक होने के बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा।
अपने एकाउंट को आधार नंबर से सम्बद्ध करने ग्राहक एसबीआई ऑनलाइन बैंकिंग एकाउंट को खोलकर लिंक ‘अपने आधार नंबर को लिंक करें’ का इस्तेमाल करें, जो कि ऑनलाइन बैंकिंग स्क्रीन के लैंडिंग पेज पर बायीं ओर उपलब्ध है।ग्राहक अपने एटीएम कार्ड को किसी एसबीआई एटीएम में स्वाइपर करें, पिन डालने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने एकाउंट को आधार नंबर से सम्बद्ध करने के लिए लिंक आधार रजिस्ट्रेशन” का इस्तेमाल करें। फिर अपना आधार नंबर टाइप कर दें। इससे आधार लिंक हो जाएगा।

Subscribe to:
Comments (Atom)